लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाला
रुड़की
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और पौड़ी गढ़वाल प्रभारी राव बिलावर के नेतृत्व में युवाओं ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाला। युवा कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों के साथ जो बर्ताव किया जा रहा है, वह दुखद हैं। केंद्र और उत्तर प्रदेश के साथ साथ सभी भाजपा शासित राज्यों में किसानों के साथ तानाशाही रवैया इन सरकारों को हिलाने का काम करेगा। जिस प्रकार से अलोकतांत्रिक तरीके से लखीमपुर खीरी जाते समय प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस के नेताओ को रोककर उनके साथ जो व्यवहार किया गया, इसका जवाब भी जनता देगी। इस दौरान विकास प्रधान, विपिन सैनी, आदेश कुमार, फरहान अंसारी, शोबी मलिक, इखलाक मलिक,गुलफाम मलिक, गुलजार, देवेंद्र, बिलाल अल्वी आदि मौजूद रहे।
