रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव
अयोध्या।
जनपद के थाना महाराजगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चैकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम नारा के पास रेलवे क्रॉसिंग से पूरब लगभग 60 वर्षीय वृद्ध का कटा शव मिलने से आस पड़ोस में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार रात लगभग 8 बजे दुर्घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा मृतक का शव पेट से कटा दो भाग में पड़ा है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। रेलवे ट्रैक पर मिलने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। मृतक कब और किस ट्रेन से कटा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
