यूपी में अब 45 पार कोई भी लगवा सकता है वैक्सीन

लखनऊ 

प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के 2.25 करोड़ लोगों को भी कोरोना से बचाने के लिए गुरुवार से टीके लगाए जाएंगे। अब 45 पार के गंभीर रोगियों को टीका लगवाने के लिए डाॅक्टर का प्रमाण पत्र टीकाकरण केंद्र पर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उधर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी अब लोगों को टीके लगाए जाएंगे। सूबे में करीब 5500 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। टीकाकरण केंद्रों की क्षमता में भी 25 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है।
अभी प्रदेश में 1.97 करोड़ बुजर्गों व 45 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के गंभीर रोगियों को टीका लगाया जा रहा था। अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2.25 करोड़ नए लोगों के जुडने के बाद कुल लाभार्थियों की संख्या 4.22 करोड़ हो जाएगी। अभी सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मंडलीय अस्पतालों में हफ्ते में छह दिन टीका लगाया जा रहा है। वहीं सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को इन अस्पतालों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी टीके लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में वैक्सीन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने के अनुमान को देखते हुए सभी से टीका लगवाने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में यदि किसी को दिक्कत हो तो वह आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र लेकर केंद्र पर जा सकते हैैं। यहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी पंजीकरण कराने में उनकी मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *