दो माह से वेतन नहीं मिलने पर एएनएम का कार्य बहिष्कार, सीएमओ कार्यालय का घेराव, टीकाकरण प्रभावित

देहरादून। दो माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों (एएनएम) ने प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। जिलों के सीएमओ कार्यालयों में घेराव, प्रदर्शन शुरू कर दिए टीकाकरण समेत डायरिया नियंत्रित पखवाड़ा प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। मातृ शिशु परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की प्रांतीय अध्यक्ष गुड्डी मटूडा की अगुवाई में कई पदाधिकारी डीजी कार्यालय में प्रदर्शन कर रही है। एएनएम के कार्य बहिष्कार से कोरोना टीकाकरण और सामान्य टीकाकरण समेत बच्चों का टीकाकरण एवं एचएमआईएस पोर्टल पर जाने वाली रिपोर्ट का कार्य प्रभावित हो रहा है। गुड्डी मटूडा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी बखूबी से निभा रही हैं उत्तराखंड मैं कोविड वेक्सिनेशन का सारा कार्य महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने किया है व कर रही हैं उसके बाबजूद भी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन से वंचित किया जा रहा है। बिना बेतन के कार्य कर रही महिला स्वास्थ्य कर्मियों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। देहरादून में जिलाध्यक्ष भागीरथी जोशी की अगुवाई में सीएमओ कार्यालय का घेराव कर धरना शुरू कर दिया है। सीएमओ डा. मनोज उप्रेती ने उन्हें उच्च स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शालू ज्याडा, लिलियन मेरी ,दीपा चौहान, पूर्णिमा, आरती, अनिला, सुमित्रा, चैनी उनियाल, किरण, रितु, स्वाति, रेनू आदि मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *