प्रदेश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले आये

लखनऊ

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,88,560 सैम्पल की जांच की  गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,07,50,349 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 16 व अब तक कुल 16,87,584 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 196 एक्टिव मामले हैं।
प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 11,35,199 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 12,19,30,385 व दूसरी डोज 6,36,96,214 लगायी गयी हैं व अब तक कुल 18,56,26,599 डोज दी जा चुकी है।
प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *