कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं करने पर 35 गिरफ्तार

बिजनौर 

तमाम अपील और हिदायत के बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 35 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि 431 से जुर्माना वसूल किया गया। तय समय के बाद खुली किराना और सब्जी की दुकानों को पुलिस ने बंद कराया।
गुरुवार को दोपहर होने तक बिजनौर शहर में काफी चहल-पहल दिखाई दे रही थी हालांकि सामान्य दिनों वाली तो नहीं थी लेकिन लॉकडाउन के लिहाज से चहल-पहल ज्यादा रही। आखिरकार पुलिस को सड़कों पर उतारना पड़ा। दोपहर होने तक खुली हुई किराना की दुकानों को पुलिस ने फटकार कर बंद कराया। वहीं सब्जी की दुकानों को भी पुलिस ने बंद करा दिया। इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा सड़कों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए आवागमन कर रहे लोगों से पुलिस ने घर से निकलने का कारण पूछा। घर से निकलने का संतोषजनक जवाब नहीं देने और मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरती जिले भर में ऐसे 436 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। लॉक डाउन का उल्लघंन करने में 35 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। हालांकि इन्हें सभी को थाने से ही जवान देकर छोड़ दिया गया। पकड़े गए इन लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि तमाम लोग लॉकडाउन का पालन करने को तैयार नहीं है। जिसकी वजह से सड़कों पर आवागमन बना हुआ है। पुलिस बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों को फटकार रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *