पीएचसी पर दो बजे तक लगाई 150 वैक्सीन

बिजनौर

पीएचसी नजीबाबाद पर वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। दो बजे तक 150 लोगों को टीके लगाए गए। इसके बाद वैक्सीन खत्म होने के कारण लोग बैरंग लौट गए।
जहां एक ओर सरकार लगातार अधिक से अधिक लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही है और स्वास्थ्य विभाग को भी वैक्सरनेशन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं लकिन इसके विपरीत वैक्सीन की किल्लत समस्या बनी हुई है। बताते चलें कि पीएचसी पर सुबह स्टॉक में 150 वैक्सीन उपलब्ध थी। दो बजे तक 150 लोगों का टीकाकरण कराया गया। इसके बाद वहां टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही वापस लौटना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बंद करने से मरीजों को करीब आठ किलोमीटर का चक्कर काटने को मजबूर हैं। कोविड मरीज के लिए यह स्थिति व्यवहारिक नहीं मानी जा सकती है। इसका कारण यह है कि लाकडाउन के दौरान आवागमन के साधनों की कमी के चलते कोविड का मरीज इतनी दूरी तय कर पाना आसान नहीं है। स्थानीय लोग कोविड की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायकि स्वास्थ्य केन्द्र तीनो पर ही कराने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *