लॉक डाउन का पालन कराने में जुटा प्रशासन

बिजनौर 

नजीबाबाद में जहां लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करते हुए बाजार बन्द रहे वहीं कुछ लोग सड़कों पर बिना कारणघूमते दिखे तो पुलिस ने जमकर खबर भी ली। एसडीएम ने अति आवश्यक वस्तुओं को छोड़ कर सभी को दुकाने बन्द रखने को कहा है।
गुरुवार को सरकार की ओर से जारी निर्देशानुसार पूरी तरह से लॉक डाउन किया गया। नजीबाबाद में बाजार पूरी तरह से बन्द रहे हालांकि कुछ लोग बिना मास्क लगाए और बिना कारण से सड़कों पर घूमते दिखाई दिए तो पुलिस ने ऐसे लोगों की जमकर खबर भी ली। एसडीएम परमानन्द झा व सीओ गजेन्द्र बहादुर ने सड़क पर बिना कारण घूमने वाले लोगो से कहा कि यदि बिना कारण और बिना मास्क लगाए घूमते देखा गया तो सख्त रुख अपनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण काल में कोरोना वायरस से बचने के लिए जितना हो सके घर पर ही रहें। अति आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलें। एसडीएम ने कहा कि सुबह छह से 11 बजे तक दूघ, सब्जी, फल व किराना आदि की दुकाने खोलने की अनुमति है। मेडिकल स्टोर व चिकित्सा सुविधा पर प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया है। उधर मंडावली थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान बाजार पूरी तरह से बन्द रहे। सड़कों पर अनावश्यक घूमने वाले और कोविड-19 गाइड लाइन का पालन न करने वाले लोगों की मंडावली पुलिस ने जमकर खबर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *