दबंगों ने बीच सड़क काटा केक, जमकर की फायरिंग

कानपुर।

शहर में बीच सड़क दबंगई का मामला सामने आया है। यहां गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक बर्थ-डे पार्टी में मोहल्ले में बीच सड़क पर कार खड़ी करके केक काटा गया और 11 सेकेंड में 6 ताबड़तोड़ हवाई फायर किए गए। इलाके में रौब जमाने के लिए दबंग ने इस अंदाज में अपना जन्म दिन मनाया। अब सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर गोविंद नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी कार्रवाई पुलिस करेगी।
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी बी.ब्लॉक में रहने वाले रामवीर सिंह के जन्मदिन के दौरान बीच सड़क केक काटने के दौरान उसकी रिवॉल्वर से साथी अविनाश ठाकुर ने ताबड़तोड़ एक के बाद एक फायर झोंककर मोहल्ले में दहशत फैला दी। बेखौफ दबंगों ने रौब गांठने के लिए जन्मदिन के दौरान फायरिंग का वीडियो फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। मामला गोविंद नगर पुलिस तक पहुंचने पर जांच शुरू कर दी गई है। गोविंद नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मोहल्ले के लोगों के बयान समेत अन्य जांच की जा रही है। जल्द ही दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो एक सप्ताह हफ्ते भर पुराना बताया जा रहा है।
पूर्व विधायक का गनर है आरोपी
बर्थ-डे केक काटने के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग करने का आरोपी एक पूर्व विधायक का गनर बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *