एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय पर मना स्वतन्त्रता दिवस
लखनऊ।
राजधानी के गोमतीनगर स्थित एनटीपीसी लिमिटेड की उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में 75वां स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मना। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) देबाशीश सेन ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उत्तरा महिला मण्डल की अध्यक्षाकरावी सेन के साथ सभी वरिष्ठ सदस्याएं सहित उत्तरी मुख्यालय के महाप्रबंधक , विभागाध्यक्ष, सभी कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के इन 75 वर्षों में भारत ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनायी है। उन्होंने एनटीपीसी का देश के विकास में योगदान का जिक्र करते हुए कहा की वर्तमान में एनटीपीसी की क्षमता 66885 मेगावाट है जिसमें उत्तरी क्षेत्र 18423 की क्षमता है। कार्यक्रम के दौरान देबाशीस सेन ने उत्तरी क्षेत्र के सभी परियोजनाओ की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान जीएम पंकज कुमार ,उत्तरा महिला क्लब की अध्यक्षा करावी सेन , डीपी सिंह, रोहित छाबरा, ब्रिज किशोर पांडे सहित गणमान्य व्यक्तियों के साथ परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही।
