हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस
काकोरी लखनऊ
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी लखनऊ के कोतवाली काकोरी विकासखंड काकोरी और नगर पंचायत काकोरी सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुए।
काकोरी कोतवाली में काकोरी एसीपी आशुतोष कुमार ने परेड की सलामी ली इसके उपरांत ध्वजारोहण किया तत्पश्चात सभी को कर्तव्य निष्ठा, देश व प्रदेश के प्रति वफादारी, ईमानदारी देश की एकता अखंडता के प्रति इमानदारी से कर्तव्य पालन करने की शपथ दिलाई और सभी ने शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार, कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह, एसएसआई सुधीर यादव सहित कोतवाली परिसर स्टाफ व क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल हुए।
स्वतंत्रता दिवस की 75 मी वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति प्रदेश कार्यालय दुर्गागंज पर काकोरी ब्लाक प्रमुख नीतू यादव की गरिमयी उपस्थित में प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के चेयरमैन केसरी राव धारा सिंह हिंदी दैनिक भारत कनेक्ट समाचार पत्र के मंडल प्रभारी नितेश जायसवाल पत्रकार अरुण पाण्डेय, ज्ञान सिंह यादव, रेहान खान, नवाब अली, उमाकांत मौर्य, पूर्व प्रधान उत्तम यादव, अधिवक्ता शिशिर यादव, रितेश जायसवाल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अनिल यादव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत काकोरी ब्लाक प्रमुख नीतू यादव ने कहा पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है, कोरोना काल में पत्रकारों ने जो धैर्य व साहस के साथ देश के प्रति वफादारी से ओतप्रोत, विपत्ति काल में अपने जान की परवाह न करते हुए कार्य किए वह काफी सराहनीय है। आज पत्रकारों के कार्यालय पर कार्यक्रम में उपस्थित होने पर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।
कार्यालय नगर पंचायत काकोरी में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया। नगर पंचायत कार्यालय को दुल्हन की तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष असमी खान के साथ में उपस्थित अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी,लिपिक के के त्रिपाठी,जसवंत, कलीम, घनश्याम,पुष्पेंद्र,अभिषेक सहित सभी कर्मचारी व समस्त सभासद गण तथा कस्बे के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत काकोरी को पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत कपड़े से बने कैरी बैग वितरित किए गए और लोगों को जागरूक किया गया कि पॉलिथीन का कम से कम प्रयोग करें जिससे नगर पंचायत पूर्ण रूप से पॉलिथीन मुक्त हो सके।
