आरपी सिंह फिर बने यूपी हाकी के महासचिव

लखनऊ  ।

उत्तर प्रदेश हॉकी के चुनावों में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें राकेश कत्याल का अध्यक्ष पद पर और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान डा.आरपी सिंह का महासचिव के पद पर दोबारा निर्वाचन हुआ।
बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी मे हुई उत्तर प्रदेश हॉकी की वार्षिक सभा की बैठक में हुए चुनावों में कोषाध्यक्ष के पद पर निशा मिश्रा का निर्वाचन हुआ, यह पद निवर्तमान कोषाध्यक्ष लईक अहमद के निधन के बाद रिक्त हुआ था।
इन चुनावों में हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक कमांडर आरके श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक मनीष कक्कड़ व खेल विभाग के पर्यवेक्षक लखनऊ के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी मौजूद थे। चुनाव अधिकारी सुधीर शर्मा (सेवानिवृत्त पीपीएस) ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *