क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन 15 को
गोरखपुर
खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर के तत्वाधान में 15 अगस्त 2021 को 05 किलोमीटर पुरूष/महिला वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया गया है जो 15 अगस्त को प्रातः 6 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर के मेन गेट से प्रारम्भ होकर रेलवे बस स्टेशन चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, छात्र संघ चौराहा, पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए रीजनल स्पोटर््स स्टेडियम गोरखपुर के मेन गेट पर समाप्त होगी।
जनपद के समस्त पुरूष/महिला धावको को सूचित किया गया है कि दिनांक 15 अगस्त 2021 को प्रातः 05 बजे उपस्थित होकर अपना पंजीकरण निशुल्क कराकर उक्त रेस में भाग ले सकते है प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा तीन सांत्वना पुरस्कार खेल विभाग द्वारा विजेताओ को प्रदान किया जायेगा। उक्त जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने दी है।
