रेलवे लगाएगा 14 जोड़ी ट्रेनों में नियमित कोच

लखनऊ
यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने वर्तमान में चलायी जा रही 14 जोड़ी ट्रेनों में नियमित रूप से जनरल, स्लीपर व थर्ड एसी का कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को इन ट्रेनों में आरक्षित सीट प्राप्त हो सके।  ट्रेन नम्बर-05029/05030 गोरखपुर-पुणे-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 02 एवं पुणे से 04 दिसम्बर से, 05015/05016 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 06 एवं यशवन्तपुर से 08 दिसम्बर, 05023/05024 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 07 एवं यशवन्तपुर से 09 दिसम्बर से तथा 05139/05140 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ स्पेशल में मऊ से 03 एवं आनन्द विहार टर्मिनस से 04 दिसम्बर से थर्ड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जायेगा। वहीं ट्रेन नम्बर-05053/05054 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ जं. स्पेशल में लखनऊ जं से 27 एवं छपरा से 30 अक्टूबर और ट्रेन नम्बर-05083/05084 छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा स्पेशल में छपरा से 28 एवं फर्रूखाबाद से 29 अक्टूबर से थर्ड एसी के दो-दो अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जायेगा।
इसी प्रकार ट्रेन नम्बर-02597/02598 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल में गोरखपुर से 02 एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 03 नवम्बर से जनरल क्लास के तीन कोच, -02529/02530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. स्पेशल में लखनऊ जं. एवं पाटलीपुत्र से 29 अक्टूबर से जनरल क्लास का 01, सेकेण्ड क्लास चेयरकार तथा थर्ड एसी के 02 अतिरिक्त कोच, -05069/05070 ऐशबाग-गोरखपुर-ऐशबाग स्पेशल में ऐशबाग से 28 एवं गोरखपुर से 29 अक्टूबर से जनरल का 01, सेकेण्ड क्लास चेयरकार के 02 तथा थर्ड एसी का 02 अतिरिक्त कोच, ट्रेन नम्बर-05117/05118 छपरा-मथुरा जं.-छपरा स्पेशल में छपरा एवं मथुरा जं. से 01 दिसम्बर, -05115/05116 छपरा-दिल्ली-छपरा स्पेशल में छपरा से 04 दिसम्बर एवं दिल्ली से 05 दिसम्बर से -05113/05114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी स्पेशल में छपरा कचहरी से 27 एवं गोमतीनगर से 28 अक्टूबर से जनरल क्लास का एक एवं स्लीपर क्लास के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *