रंजिश में युवक को पीटा

रुड़की

रंजिश में युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो को नामजद कर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली को बेलड़ा निवासी शालू ने तहरीर देकर बताया कि 23 अक्टूबर को भाई विशाल मजदूरी कर घर लौट रहा था। गांव में टिंकू समेत अन्य आरोपियों ने भाई को घेर लिया और रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि टिंकू, बबलू निवासी रुड़की समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *