अपहरण का फरार आरोपी गिरफ्तार


रुड़की। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने में सहयोग करने के आरोपी को पुलिस ने जिला मुजफ्फरनगर के एक गांव से गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को 26 मई 2022 को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसमें उसके साथी ने मदद की थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर 27 मई 2022 को भगवानपुर चंदनपुर निवासी निखिल को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। निखिल को पुलिस ने जून 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूरे घटनाक्रम में जिला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल अंतर्गत ग्राम बड़गांव निवासी सुधांशु का नाम भी प्रकाश में आया था, जिसने निखिल की मदद की थी। लंबे समय से फरार सुधांशु को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपित सुधांशु को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *