पुलिस को देख छत से कूदा आरोपी, घायल


रुड़की। पुलिस ने एक मकान में गोकशी की सूचना पर छापेमारी कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी पुलिस से बचने के चक्कर में छत से कूदकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही, गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि गांव रहमतपुर के एक मकान में दो व्यक्ति गोकशी कर रहे हैं। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापा मारा। इस दौरान मौके से नशरुद्दीन निवासी रहमतपुर को 57 किलो प्रतिबंधित मांस व गोकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दूसरा आरोपी अय्यूब उर्फ छोटन निवासी भरापुर भौरी थाना बहादराबाद गिरफ्तारी से बचने के लिए मकान की छत से कूदकर भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *