टीबी मरीजों को खाद्य सामग्री की किट वितरित की
रुड़की। सिविल अस्पताल में टीबी मरीजों को खाद्य सामग्री की किट दी गई। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने टीबी मरीजों को पिछले माह गोद लिया था। हर माह मरीजों को किट दी जानी है। सांसद इस समय संसदीय समिति के एक दौरे पर गंगटोक में हैं। उनके सहयोगियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ खाद्य सामग्री की किट वितरित की।
