शिविर में 195 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई
रुड़की। शिक्षाविद डॉ. तेजवीर सैनी एजुकेशन ट्रस्ट और स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल हरिद्वार की ओर से हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 195 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ कॉलेज सचिव सुमन देवी, प्राचार्य डॉ. आदित्य गौतम, स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. प्रवीण कुमार रेड्डी ने संयुक्त रूप से किया।
