स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें

जौनपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना तिलकधारी महिला महाविद्यालय  में आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राजश्री सिंह ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जैसे -निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता आदि।जिसमें तीनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया। निबंध में रिया, आंचल, खुशबू ,सोनी, हर्षिता, स्नेहा, कविता, खुशी, शिवानी, श्वेता आदि ने भाग लिया। भाषण में अनु यादव एवं शारदा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला  ।  वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राजश्री सिंह ने कहा कि स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं । हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 शालिनी सिंह ने स्वयंसेविकाओं को उनके द्वारा कहे गए वाक्य उठो जागो एवं लक्ष्य की प्राप्तिष् हेतु प्रयत्नशील रहो बताकर ऊर्जान्वित किया। अंत में सभी के प्रति आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉ0पूनम सिंह ने दिया।
–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *