दुाकन में आग से सामान राख

जौनपुर 12 जनवरी (आरएनएस)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में जनरल स्टोर की दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से दुकान में रखा सामान राख हो गया। गांव निवासी रामनाथ यादव की घर से थोड़ी दूर पर ही जनरल स्टोर की दुकान है। दुकानदार के मुताबिक आस-पास के लोगों ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *