जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर
पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 10,400 रुपये की नकदी बरामद की। रविवार को पुलिस दरऊ चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि नई अनाज मंडी के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6890 रुपये बरामद किए।
आरोपियों ने अपना राम किशोर निवासी वार्ड 11 सुनहरी किच्छा, राम सिंह निवासी वार्ड 9 बरेली रोड किच्छा, विमल कुमार निवासी वार्ड 2 सुनहरा किच्छा बताया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने इंदिरा गांधी खेल मैदान में जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 3510 रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने अपना नाम यासीन निवासी वार्ड 13 किच्छा, अफजाल निवासी वार्ड 15 किच्छा और जलीस अहमद निवासी वार्ड 14 किच्छा बताया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
