नारी शक्ति वंदन की दौड़ में स्वाति पुंडीर अव्वल  

नई टिहरी

महिला मोर्चा ने सरकारी विभागों की मदद से सोमवार को नई टिहरी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत रन फार मोदी मैराथन का आयोजन किया। मैराथन को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, डीएम मयूर दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत, प्रमुख सुनीता देवी व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंद्रा आर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सोमवार को महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पुलिस, युवा कल्याण व खेल विभाग की मदद से मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों व संस्थानों की महिलाओं, छात्रों व युवतियों ने प्रतिभाग किया। मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाने वाली महिलाओं पर महिला मोर्चा सहित भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा भी की।

मैराथन में प्रथम स्थान स्वाति पुंडीर, द्वितीय स्थान हिमानी व तीसरा स्थान नीरिका ने प्राप्त किया। तीनों ही विजेता प्रतिभागी होमगार्ड से रही। तीनों विजेताओं को अतिथियों ने मैराथन समाप्त होने पर हनुमान चौक पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम संदीप कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उर्मिला राणा, प्रदेश आईटी संयोजक प्रिंसी रावत, मंजू चंद, प्रमुख सुनीता देवी, रजनी सजवाण, भाजपा महामंत्री राजेंद्र जुयाल, लीला मखलोगा, विमला खड़का, रवि सेमवाल, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, विनीत उनियाल, विजय कठैत, पूर्व प्रमुख मस्ता नेगी, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *