एसटीएफ ने हरिद्वार हाईवे से स्मैक तस्कर को पकड़ा

रुड़की

एसटीएफ ने हरिद्वार रोड से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 39. 80 ग्राम स्मैक, नगदी और फोन बरामद किया है। स्मैक के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना स्मैक तस्करी के कई मामले पकड़ में आ रहे हैं। एसटीएफ उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज को सूचना मिली कि हरिद्वार रोड पर स्मैक तस्कर खड़ा है। एसटीएफ टीम ने आसपास की घेराबंदी कर ली। आजम पुत्र अनीश लाल निवासी बाड़ा कोतवाली मंगलौर की तलाशी में 39.80 ग्राम स्मैक, 380 रुपये और फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आजम ने बताया कि शनिवार को मुरादाबाद में राशिद नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदी थी। सिविल लाइन्स कोतवाली इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि सीओ रुड़की विवेक कुमार, एचसीपी बाबू खान और कांस्टेबल अनूप नेगी टीम में शामिल रहे। आजम को एनडीपीएस के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *