यूकेडी ने उठाई भर्ती घपलों की सीबीआई जांच की मांग


देहरादून। भर्ती घपलों की सीबीआई जांच की मांगा को लेकर यूकेडी ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उत्तराखंड क्रांति दल ने महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र रावत के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारी चयन आयोग और लोक सेवा आयोग की भर्तियों में पेपर लीक हुए हैं। यह बड़ा घोटाला है। भर्ती घोटालों में नेताओं और अफसरों के नाम सामने आए हैं। सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता बरतने में नाकाम साबित हुई है। पेपर लीक प्रकरण को लेकर युवक और युवतियों ने बड़ा आंदोलन खड़ा किया। आरोप लगाया कि सरकार ने आंदोलन को कुचलने के लिए बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किया। ज्ञापन में सीबीआई जांच की मांग उठाई गई। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, शिव प्रसाद ध्यानी, दीपक गैरोला, लताफत हुसैन, रमा चौहान, सुलोचना ईष्टवाल, उत्तरा पंत बहुगुणा, अनिल डोभाल, अशोक नेगी, राजेंद्र गुसाईं, पंकज उनियाल, राजेंद्र प्रधान, मंजू रावत, माया बिष्ट, प्रवीण रमोला, संजय तितोरिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *