वोकेशनल ट्रेनर ने निकाली पद यात्रा


देहरादून। वोकेशनल ट्रेनर एसोसिएशन ने समान कार्य समान वेतन के लिए पद यात्रा निकाली। पुलिस ने सभी रिस्पना पुल स्थित बैरकेडिंग पर रोका। ट्रेनरों ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों के निराकरण की मांग की है। बुधवार को वोकेशनल ट्रेनर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में एकत्र हुए। यहां से विधानसभा के लिए पद यात्रा शुरू की। पुलिस ने सभी को रिस्पना पुल पर लगे बैरेकेडिंग पर रोका। ट्रेनरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वोकेशनल ट्रेनर लंबे समय से समान काम के लिए सामान वेतन और जॉब सिक्योरिटी की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, जिस पर मजबूरन उनको आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। ट्रेनरों ने मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द कार्यवाही की मांग की है। इसके बाद त्यागी रोड स्थित एक होटल में अधिवेशन हुआ, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष तुषार पांडेय, उपाध्यक्ष जयेंद्र सिंह, महिला उपाध्यक्ष वंदना बोहरा, सचिव संजय रावत, कोषाध्यक्ष भुवन सिंह, संगठन सचिव सुमित सेमवाल, उप सचिव मनोज पांडेय, प्रवक्ता इंद्रेश रावत और मीडिया प्रभारी अनिल पंत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *