शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने किया श्रीमहंत का सम्मान


देहरादून। लायंस क्लब ग्रीन वैली देहरादून के पदाधिकारियरों ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका व शिक्षक दिवस के मौके पर लायंस क्लब ग्रीन वैली की ओर से श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को सम्मानित किया। लायंस क्लब ग्रीन वैली के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के कुशल नेतृत्व में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज व 100 से अधिक पब्लिक स्कूल कुशलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं व समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। अध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष वीके गोयल व क्लब के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रीमहंत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर के संस्थान विशेष पहचान रखते हैं। समाज को नई दिशा देने में एसजीआरआर ग्रुप के शैक्षणिक संस्थान उत्तर भारत में विशेष भूमिका निभा रहे हैं। श्रीमहंत ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक सभ्य समाज का निर्माता होता है। अच्छे शिक्षक को सदैव शिक्षा देने के साथ साथ छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व विकास के लिए अग्रसर रहना चाहिए। इस अवसर पर क्ल्ब सचिव प्रमोद रंजन कुकरेती, कोषाध्यक्ष आरके गोस्वामी, पीएल सेठ, केपीएल गुप्ता, विजय गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *