धूमधाम से मनाई जाएगी जीना की जयंती
अल्मोड़ा। पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री सोबन सिंह जीना की जयंती चार अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी। अल्मोड़ा के एक होटल में जयंती को लेकर बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया जयंती के मौके पर जीना के व्यक्तित्व पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैठक में आनंद सिंह बगडवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हयात सिंह, पूरन तिवारी, मनोहर सिंह, प्रो. बीडीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
