निशुल्क पुस्तक वितरण का काम शुरू

 

रुड़की। शिक्षा विभाग ने निशुल्क पाठय पुस्तक वितरण का काम शुरू कर दिया है। संकुल केंद्र रामनगर से शुक्रवार को मुख्य शिक्षाधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रुड़की ब्लाक के नौ में से सात संकुल केंद्र पर कक्षा एक से आठ तक के लिए पाठय पुस्तक उपलब्ध करा दी है। सिविल लाइंस के संकुल प्रभारी समीर शर्मा ने संकुल के तहत आने वाले स्कूलों में किताबें उलब्ध करवाई। इस दौरान प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी सुबोध मलिक, राइका दौलतपुर के प्रधानाचार्य राम मिलन, जिला समन्वयक रवींद्र चौहान, कृष्ण गोपाल शर्मा, प्रवीन कुमार, मशरूर, अलका शर्मा, रीना घोष, उमा खोकर आदि मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *