विधायक किशोर का सम्मान कर समस्याएं बताईं

नई टिहरी। बौराड़ी के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसासियों व नागरिक मंच ने टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय का सम्मान समारोह आयोजित किया। विधायक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुये समाधान की मांग की।
रविवार को आयोजित सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुये विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा की जनता का समाधान प्राथमिकता से हो। नगर की स्थापना से आ रही समस्याओं को लेकर विधायक ने कहा कि समय पर निस्तारण न होने से समस्याएं बनी हैं। जिनके लिए आगे तेजी से प्रयास किया जायेगा। स्थानीय लोगों ने नगर में पेयजल योजना के पुर्नगठन की मांग को रखते हुये मांग पत्र सौंपकर मांग की, कि मुख्यमंत्रियों की घोषणओं के अनुपालन में नई टिहरी शहरवासियों की अतिरिक्त काबिज भूमि को सरकारी दर पर स्वीकृत करवाने का काम किया जाय। इसके लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और सीएम पुष्कर धामी भी घोषणा पूर्व में कर चुके हैं। जिसके लिए पुर्नवास निदेशक ने सभी भवन स्वामियों के भवनों का सर्वेक्षण भी करवाया गया है, जो कि लंबित हैं।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *