युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

रुडकी

प्रशासन और पुलिस के संयुक्त टीम ने सिकरोड़ा मार्ग पर सोलानी पुल के समीप से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सिकरोड़ा मार्ग पर सोलानी पुल के समीप एक युवक स्मैक की बिक्री कर रहा है। सूचना पाकर भगवानपुर तहसीलदार सुशील कुंमार सैनी व थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नलकूप के समीप खड़े संदिग्ध युवक को पकडऩे का प्रयास किया तो वह खेतों के रास्ते से भागने लगे तभी पुलिस ने कुछ ही दूरी पर युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 14.30 ग्राम स्मैक बरामद की साथ ही पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम गुलजार पुत्र हामिद हसन निवासी शाहपुर भगवानपुर बताया साथ ही आरोपी ने पुलिस पूछताछ में एक अन्य युवक से खरीद कर बेचे जाने की जानकारी भी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश कर दिया। भगवानपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी की पास 14.30 ग्राम अवैध स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य युवक के बारे में जानकारी दी है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *