पुस्तक का विमोचन किया

उत्तरकाशी।

आजादी के अमृत महोत्सव अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को डीएम मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रियालाल के जीवन पर लिखी पुस्तक ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रियालाल राही का जीवन, संघर्ष व क्रांति पुस्तक का विमोचन किया।
बुधवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हिमालय पर्यावरण शिक्षा संस्थान के प्रबंधक सुरेश भाई की ओर से लिखित पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रियालाल राही का जीवन, संघर्ष व क्रांतिका जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विमोचन किया गया। इस मौके पर डीएम दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रियालाल राही का माल्यार्पण कर उनको सम्मानित किया। तथा पुस्तक प्रकाशन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं पुस्तक के लेखक सुरेश भाई ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रियालाल राही के साथ बैठकर जितनी घटनायें सुनीं उन्ही घटनाओं का इस पुस्तक में प्रकाशन किया गया है। उन्होंने राही द्वारा बताई घटनाओं पर आधारित यह पुस्तक समाज और देश को समर्पित की है। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल, चिरंजीलाल राही आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *