ऋषिकेश में दिखाई गई मेरू गौं फिल्म
ऋषिकेश । पहाड़ में पलायन के दर्द और उसका समाधान दिखलाती गढ़वाली फिल्म मेरू गौं का रोजाना एक शो शहर के सिनेमा हॉल में भी शुरू हो गया है। देहरादून व अन्य इलाकों में फिल्म की सफलता के बाद अब ऋषिकेश में फिल्म दिखाई जा रही है।
गुरुवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने फिल्म के शो का रिबन काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को ऐसी फिल्में जरूर देखनी चाहिए। इससे पहाड़ में रहने वाले लोगों की स्थिति और बोली भाषा के साथ रहन-सहन का पता चलता है। शर्मा ने बताया कि खासकर यह फिल्म पहाड़ के दर्द को बयां करती है। यह फिल्म गंगोत्री फिल्म के बैनर तले अनुज जोशी के निर्देशन में बनी है। मुख्य किरदार में राकेश गौड़ हैं। उनके बेटे की भूमिका फिल्म में विकास उनियाल ने निभाई है। विकास की पत्नी गीता उनियाल का भी फिल्म में अहम किरदार है। रमेश रावत खबरी काका बने हैं। गोकुल पंवार, मदन ठुकलान, अजय बिष्ट आदि कलाकर भी शामिल हैं। सिनेमा हॉल में रोजाना एक शो फिल्म का दिखाया जाएगा।
