एसडीआरएफ की टीम ने किया जंगल में आग बुझाने का अभ्यास

श्रीनगर गढ़वाल। तहसील श्रीनगर में थाना श्रीनगर, एसडीआरएफ की श्रीनगर इकाई एवं फायर टीम श्रीनगर ने आईआरएस देहरादून के दिशा निर्देश में स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में भूकंप आने पर तत्काल बचाव कार्य एवं वनाग्नि बुझाने का अभ्यास किया। एसडीआरएफ की श्रीनगर इकाई की प्रभारी इंस्पेक्टर मंजरी नेगी ने बताया कि आईआरएस के विशेषज्ञ बीबी गण नायक द्वारा बताई गई तकनीक का प्रयोग कर केंद्रीय विद्यालय, एसएसबी, श्रीनगर में भूकंप की परिस्थिति में त्वरित बचाव के अलग अलग तरीकों का बच्चों के सामने प्रदर्शन कर उनको महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। इसके उपरांत पौड़ी श्रीनगर मार्ग स्थित जंगल में आग बुझाने का फायर ब्रिगेड की टीम के साथ अभ्यास किया गया। इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से जिलाधिकारी पौडी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *