तीन कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

 

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने तीन कुंतल प्रतिबंधित मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। बीते शनिवार पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सहदौरा में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस बेच रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर दुकान की घेराबंदी कर छोटू उर्फ जुनैद पुत्र सलीम अहमद, शकील अहमद पुत्र सलीम अहमद निवासीगण ग्राम सहदौरा पुलभट्टा एवं शोएब पुत्र रईस निवासी सिरौली कलां पुलभट्टा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से मीट की दुकान पर लगभग साढ़े तीन कुंटल प्रतिबंधित मांस, मांस काटने के औजार आदि बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *