कॉफी टेबल किताब ‘‘सिख बिजनेस लीडर्स ऑफ इंडिया’’ का प्रकाशन


देहरादून,

देश की एक प्रमुख प्रकाशन ने एक कॉफी टेबल किताब सिख बिजनेस लीडर्स ऑफ इंडिया का प्रकाशन किया जिसमें भारत के 51 प्रमुख सिख कारोबारियों का चयन कर उनकी उपलब्धियों का वर्णन किया हैं। यहां स्वयं नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड के नरेन्द्र जीत सिंह बिंद्रा और वह वर्तमान में श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन हैं और उत्तराखण्ड के भूतपूर्व चेयरमैन माइनॉरिटीज कमिशन रहे हैं को इस पुस्तक में स्थान दिया गया है। इस पुस्तक में नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा द्वारा दी जा रही निःस्वार्थ सेवा को सराहा गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस किताब का विमोचन मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा, डॉक्टर तरलोचन् सिंह पूर्व चेयरमैन राष्ट्रीय माइनॉरिटीज कमीशन, चरण सिंह चेयरमैन पंजाब सिन्ध बैंक एवं एमएस कोहली पूर्व चेयरमैन पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा का इस पुस्तक में स्थान पाना उत्तराखंड के सभी नागरिकों को गौरवान्वित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *