महावीर स्वामी के जन्मकल्याण पर मिष्ठान वितरित किया


विकासनगर। भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक पर्व विकासनगर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान का दर्शन, पूजन किया। दोपहर एक बजे मुख्य बाजार में जैन मंदिर के निकट जैन समाज के अनुयायियों द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। हजारों लोगों ने पर्व पर मिष्ठान ग्रहण किया। रात्रि में जैन मंदिर में भगवान की आरती के बाद भजन कीर्तन का दौर चला। इस दौरान विजय कुमार जैन, संजय जैन, राजकुमार जैन, नीरज जैन, सचिन जैन, विकास जैन, नवनीत जैन, मोहित जैन, मयंक जैन, प्रदीप जैन, आशीष जैन, आयुष जैन, अखिल जैन, गौरव जैन, अजय जैन, सम्यक जैन, नितिन जैन, पर्व जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *