ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
नई टिहरी
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे भी जारी रही। डाक सेवकों ने रोष जताते हुये केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन पदाधिकारियों ने जल्द मांगों का निस्तारण न पर आंदोलन और तेज करने की बात कही। बुधवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ डाकमंडल टिहरी-उत्तरकाशी के कर्मचारियों का लंबित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नई टिहरी मुख्य डाकघर परिसर में दूसरे दिन भी धरना जारी रह। संगठन के मंडलीय सचिव राजपाल नेगी ने कहा कि डाक सेवक लंबे समय केंद्र सरकार और विभागीय अधिकारियों ने डाक सेवकों की 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पाई है। सरकार की हटधर्मिता के कारण टिहरी और उत्तकारशी जिले में डाक सेवकों की हड़ताल के चलते 354 ग्रामीण उप डाक घरों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो डाक सेवक भूख हड़ताल के लिये बाध्य होंगे। धरने पर बैठने वालों में मंडलीय अध्यक्ष रामकिशोर बिष्ट, विजेंद्र राणा, धर्म सिंह भंडारी, राजवीर नेगी, विनोद नेगी, अरविंद सिंह, रुकम दास, शिवप्रसाद रतूड़ी विनय लक्ष्मी रजवार, मुन्नी तोपवाल, सूरत रावत,सुरेन्द्र पोखरियाल, शशी देवी, विजेंद्र प्रसाद, विक्रम राणा, धन सिंह, कमेश्वर प्रसाद, द्वरिका मैठाणी आदि शामिल थे।
