पीजी में 65 विषयों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के अधिकारियों की सीयूईटी की स्नातकोत्तर(पीजी) की मैपिंग एवं अन्य विषयों पर एनटीए के साथ बैठक हुई। विवि के सीयूईटी के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल कुमार नौटियाल ने बताया कि गढ़वाल विवि में पीजी में 65 विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसकी मैपिंग विवि द्वारा शीघ्र वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में एनटीए ने कहा कि पीजी की परीक्षा चार पैटर्न पर होगी। एक अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ तीन टेस्ट पेपरों में शामिल हो सकता है। अतिरिक्त पेपर में शामिल होने के लिए अलग से शुल्क निर्धारित भी किया गया है। परीक्षा केवल हिंदी व अंग्रेजी भाषा में होगी। बैठक में डा. रमेश चंद्र राणा, डा. मुकुल पंत, डा. गंभीर सिंह कठैत, सहायक कुलसचिव अरविंद आदि मौजूद रहे।
