चीड़ की अवैध प्रकाष्ठ को किया जब्त

उत्तरकाशी

अपर यमुना वन प्रभाग के कर्मचारियों एक वाहन में चिरान को ले जाई जा रही चीड़ की अवैध प्रकाष्ठ को बरामद कर जब्त किया। वहीं प्रयोग में लाये जा रहे वाहन को भी सीज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट डॉ. अभिलाषा सिंह के निर्देश पर वनकर्मियों ने मुखविर की सूचना पर रविवार देर शाम को मुंगरसंती रेंज के सघन छापेमारी के दौरान मंजियाली मोटरमार्ग पर एक वाहन से चीड़ की अवैध प्रकाष्ठ बरामद की। बरामद प्रकाष्ठ को जब्त कर वाहन को सीज किया गया। वनकर्मियों की टीम में वन क्षेत्राधिकारी शेखर सिंह राणा संजीव कुमार, वन दरोगा जयदेव सिंह, जवाहर लाल, वन बीट अधिकारी मंगल रावत, धनवीर सिंह, चालक हुकुम सिंह राणा व वीरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *