उत्तरकाशी में लोनिवि कर्मचारियों ने धरना दिया

उत्तरकाशी

सेवानिवृत्ति पर पेंशन का लाभ न मिल पाने से आक्रोशित लोनिवि के वर्कचार्ज व नियमित कर्मचारियों ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय स्थित लोनिवि कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उधर, बड़कोट में भी लोनिवि के वर्कचार्ज कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में धरना दिया।
लोनिवि कर्मचारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तीनों मांगों के निस्तारण की मांग की। साथ ही समाधान न निकालने पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने की चेतावनी दी। बड़कोट में धरने पर बैठे लोनिवि के कर्मचारी नेता चंद्र मणि डोभाल ने प्रमुख अभियंता एवं विभागध्यक्ष को पत्र भेजने के निर्णय में कहा कि सरकार के ऐक्ट लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना हो रही है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ हजार कर्मचारियों के पेंशन के मामले विभिन्न कोषागारों में लंबित हैं। ऐक्ट लागू होने से इन कर्मचारियों के पेंशन पर फैसला नहीं हो पा रहा है। भगत सिंह जयाड़ा ने कहा कि पूर्व की भांति वर्कचार्ज कर्मचारियों को सेवानिवृत्त का लाभ दिया जाय। कर्मचारियों की कटौती को बंद किया जाय। बड़कोट में धरना देने वालों में खंडीय अध्यक्ष चंद्रमणि डोभाल, झुन सिंह पंवार, बलदेव सिंह, लाला नंद बडोनी, रामकिशन, महादेव बडोनी, ज्ञानू लाल, प्यारेलाल, रत्न लाल, बिहारी लाल, गिर बहादुर, नरेश कुमार, सबला लाल, रामगोपाल आदि थे।
पुरोला में भी कर्मचारियों ने दिया धरना
पुरोला। लोक निर्माण विभाग के नियमित एवं वर्कचार्ज कर्मियों ने पूर्व की भांति सेवानिवृत्त का लाभ आदि मांग को लेकर लोनिवि मुख्यालय पर में एक दिवसीय धरना दिया। धरने पर बैठने वालों में बलदेव सिंह रावत, संदीप कुमार, अरविंद नौटियाल, जगमोहन, खजान सिंह, प्रकाश कोटियाल, गीता देवी, केलदेई, राजकुमारी, गजेंद्र, भुवनेश्वर देवी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *