विद्युत पोल हटाने के निर्देश


हरिद्वार। गुरुवार को डीएम ने चंद्राचार्य चौक और भगत सिंह चौक के बीच बिरला पुल के पास बने पार्कों और बिरला पुल से रोड़ीबेलवाला तक सड़क का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से जायजा लिया। चंद्राचार्य चौक और भगत सिंह चौक के बीच निरीक्षण के दौरान विद्युत पोल हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने हरियाली की दृष्टि से पौधे लगाने और हेरिटेज पोल लगाने के आदेश दिए। बिरला पुल पहुंचे डीएम ने विकसित किये गये पार्कों का जायजा और कम समय पर पार्कों को विकसित करने पर अधिकारियों की पीठ थपथपाई। निरीक्षण के दौरान सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, अधिशासी अभियंता लोनिवि सुरेश तोमर, हार्टीकल्चर आफिसर एचआरडीए एआर जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *