बच्चों को उपभोक्ता के अधिकार बताए
रुड़की। हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। इसमें प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. प्रभावती, प्राचार्य डॉ. राजेशचंद्र पालीवाल, अर्भशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गा रजक, उप प्राचार्य डॉ. अजीत राव ने छात्रों को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें आईएसआई मार्क की उपयोगिता भी समझाई। अन्य वक्ताओं ने दुकान से खरीदे गए सामान में किसी भी तरह की शिकायत होने पर उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की सलाह दी।
