बॉलीबॉल में राइंका श्रीनगर की टीम रही विजेता

श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड खिर्सू की शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग की बॉलीबॉल प्रतियोगिता में राइंका श्रीनगर की टीम विजेता तथा राइंका सुमाड़ी की टीम उप विजेता रही। खो-खो बालक वर्ग में राइंका स्वीत विजेता तथा सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली उप विजेता रहा। कबड्डी बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट विजेता व राइंका चौरीखाल उप विजेता रहा। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राबाइंका श्रीनगर की टीम विजेता था रामामावि गहड़, पइंका भट्टीसेरा, राइंका दिखोल्यूं, राइंका खंडाह तथा राउमावि श्रीकोट गंगानाली उप विजेता रहा। इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक राकेश बाजपेयी ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना व अनुशासन से खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक जयकृत सिंह भंडारी, गजपाल सिंह नेगी, दलवीर सिंह शाह, पदमेंद्र लिंगवाल, दुर्गेश बतर्वाल, चंद्रमोहन सिंह रावत, मनीष कोठियाल, दीवान सिंह रावत, विवेक कपरवाण, तेजपाल नेगी, मनवीर पंवार, कैलाश कुमार, पूजा जोशी, संजय भंडारी आदि ने अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *