वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर पुलिस ने श्रीकोट बाजार में खड़े वाहनों की बैटरियां चोरी करने वाले आरोपियों को चोरी के 24 घंटे के भीतर श्रीनगर के ही भीतर गिरफ्तार कर दिया। चोर स्वीप्ट डिजायर कार के जरिए मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से यहां चोरी करने पहुंचे थे। जिनके पास से पुलिस ने चोरी किया गया माल और चोरी करने वाले औजार भी बरामद किये गये। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को जल्द पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना और आभार प्रकट किया। कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि चोरी की घटना होने पर एसएसपी पौड़ी, एएसपी एवं सीओ श्रीनगर के निर्देशन पर तीन टीमें बनाई थी। जिसके बाद पुलिस ने चोरों को 24 घंटे के भीतर श्रीनगर के स्वीत पुल के पास गिरफ्तार कर दिया। कहा कि चोरी में पकड़े गए आरोपियों में मुशीर अहमद पुत्र तस्लीम, अब्दुल कादिर पुत्र मोहम्मद इस्लाम, आरिफ पुत्र अजीमुल्लाह लद्धावाला थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर यूपी शामिल है। जो एक कार के जरिए यहां चोरी करने पहुंचे थे। यह वाहनों की बैटरी चोरी कर उन्हें बेचने का काम करते थे। जिला रूद्रप्रयाग और चमोली के गौचर में भी यहां चोरी करने गये थे, किंतु वहां चोरी करने में सफल नहीं हो पाये। कोतवाल निरीक्षक ने कहा कि मुसीर अहमद पर पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *