गढ़वाल सांसद व पूर्व सीएम आज गोपेश्वर आयेंगे

चमोली

पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत 28 अगस्त को चमोली जिला मुयालय गोपेश्वर आयेंगे। जानकारी देते हुए अपर जिला अधिकारी हेमन्त वर्मा ने बताया कि पूर्व सीएम और गढ़वाल सांसद 28 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे गोपेश्वर पहुंचकर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लेंगे। जबकि गढ़वाल सांसद दोपहर तीन बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे । और पत्रकारों से संवाद भी करेंगे। अगले दिन 29 अगस्त को चमोली, मैठाना, लंगासू व नन्दप्रयाग में जनसपर्क करते हुए 11 बजे कर्णप्रयाग पहुंचेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *