महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित
ऋषिकेश।
महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें 19 उपाध्यक्ष, 26 महासचिव और 27 सचिव बनाए गए हैं। अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने बताया की नगर कमेटी से महानगर कमेटी बनने पर पूर्व की नगर कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया था। मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिसमें वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता के मध्य तालमेल बनाकर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसियों को अनुशासन समिति में जगह दी गई है। कोषाध्यक्ष विवेक वर्मा, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी गौरव भारती एवं मुख्य प्रवक्ता अभिनव सिंह मलिक को बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से ये अपेक्षा की गई है की सब मिलकर संगठन को मज़बूत करने का कार्य करेंगे।
