नगर पालिका के कर्मचारियों के मोबाइल हैक किए

रुड़की। खुद को निर्वाचन कार्यालय का अधिकारी बताकर निर्वाचन कार्य में लगे नगर पालिका के तीन कर्मचारियों के मोबाइल फोन हैक कर लिए गए। साथ ही उनके खातों से रकम निकालने का प्रयास किया गया। खातों में रकम न होने के चलते वह सफल नहीं हुआ। पीड़ित कर्मचारियों ने डीएम तथा साइबर क्राइम ब्रांच से शिकायत की है। पालिका के लेखाकार दीपक शर्मा के पास मंगलवार को किसी ने फोन कर खुद को जिला निर्वाचन कार्यालय का अधिकारी बताया। कहा कि जिस ऐप पर वह कार्य कर रहे हैं, वह कार्य नहीं कर रहा है। इसलिए उन्हें दूसरा ऐप दिया जा रहा है उसे डाउनलोड करें। कुछ ही देर में तीनों के पास बैंक से मैसेज प्राप्त हुआ लेकिन तीनों ही खातों में कोई धनराशि नहीं थी। इससे वह खातों से धनराशि नहीं निकाल पाया। कर्मचारियों का आभास हुआ कि उनके मोबाइल फोन हैक कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *