बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

रुड़की। अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों ने लंढौरा विद्युत उपखंड कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। लंढौरा बिजलीघर से कस्बा समेत दर्जनभर गांवों की बिजली सप्लाई होती है। एक माह से अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। गुस्साए लोगों ने लंढौरा बिजलीघर के गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती ने आमजन भीषण गर्मी से झुलसने पर मजबूर हैं। वहीं बिजली संकट पैदा होने से उद्योग धंधों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। बिजली कटौती के कारण किसान, व्यापारी, छात्र और आम जनता सभी परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है। कि ग्रामीण क्षेत्रों के पांच घंटे से अधिक की कटौती की जा रही है। बिजली गुल होने से गांवों में पीने और सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि गांवों में कभी कभी लोगों को मोबाइल चार्ज करने तक के लिए बिजली मुहैया नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप कुमार सैनी, अरविंद बारिया, सत्यम पटेल, सौरभ टोडा, राजकुमार रुद्रा, अंमार अली, रवि मौर्य, देवराज गौतम, अनील मोर्य, विक्रम सिंह, पप्पू मिस्त्री, विश्वास कुशवाहा, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, आशीष कुमार, अनुज, सुरेश कुमार, बबलू आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *