ऊर्जा निगम की टीम के साथ हुए विवाद में एक गिरफ्तार  


रुड़की

 मेहमुदपुर में ऊर्जा निगम की टीम के साथ हुए विवाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऊर्जा निगम के जेई गोपाल सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह अपने साथी फैजल के साथ बुधवार रात कलियर के मेहमूदपुर में बिजली चोरी की सूचना पर पहुंचे थे। ऊर्जा निगम की टीम बिजली चोरी की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान ग्रामीणों और ऊर्जा निगम की टीम के बीच विवाद हो गया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने टीम के साथ मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास किया। उन्होंने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सूचना पर अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा और एसडीओ अनिता सैनी ने कलियर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस दो नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी दानिश निवासी महमूदपुर को गिरफ्तार कर लिया। कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *